
राजनांदगांव : शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा धारा में फिर ड़ने के लिए किया गया प्रेरित…
अंबागढ़ चौकी , प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव व अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति अंबागढ़ चौकी के मार्गदर्शन में 29 अप्रैल को शाला त्यागी छात्राओं व किशोरी बालिकाओं के बीच विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया।
महिला बाल विकास विभाग मोहला व तालुका विधिक सेवा समिति अंबागढ़ चौकी के समन्वय से पैरालीगल वालिंटियर जयप्रकाश साहू व जिला महिला बाल विकास समन्वयक नेहा वर्मा के द्वारा टाऊन हाल परिसर अंबागढ़ चौकी में शाला त्यागी छात्राओं व किशोरी बालिकाओं के बीच विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। यहां उपस्थित बालिकाओं को शिक्षा के महत्व व उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराकर शिक्षा के धारा में पुनः जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
बालिकाओं को नालसा की बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक सहायता योजना, बाल विवाह निषेध अधिनियम, पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रबंधन कार्यक्रम, बालिकाओं के लिए संचालित क्षतिपूर्ति योजनाओं, निशुल्क व सक्षम विधिक सहायता, महिला हेल्पलाइन नंबर, पोक्सो एक्ट, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, बाल श्रम निषेध, निशुल्क कानूनी सहायता, नेशनल लोक अदालत, हेल्प लाइन नंबर 15100 व चाईल्ड हेल्प लाईन नं. 1098 एवं विभिन्न विधिक जागरुकता संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग अंबागढ़ चौकी से ब्लॉक सुपरवाइजर दुर्गा पाण्डेय, भारती कश्यप, शैल तिवारी व अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में वालिंटियर ने बालिकाओं को प्राधिकरण कार्य
