छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 5 हजार घरों की छत पर सोलर, अब बिजली बिल में लोगों को बड़ी राहत…

By kadwaghut|20 Aug 2026, 11:35 AM
f X W

राजनांदगांव , प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत राजनांदगांव जिले में 5 हजार सोलर कनेक्शन पूरे हो गए हैं। जिले के 5 हजार परिवार अब अपनी छत से बिजली पैदा कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी के चलते घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रूफटॉप सोलर लगाना आसान हुआ है। कई परिवारों के बिजली बिल में कमी आई है और अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजने की सुविधा भी मिल रही है। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने इस योजना में फोकस करके उपभोक्ताओं का प्रेरित भी किया है।

योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। उत्पादित बिजली का इस्तेमाल पहले घरेलू खपत में होता है और अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजी जा सकती है। इससे उपभोक्ता केवल बिजली इस्तेमाल करने वाला नहीं, बल्कि बिजली उत्पादन में भी भागीदार बन रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना में सोलर संयंत्र की क्षमता के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से भी पात्र हितग्राहियों को लाभ होगा।

बिजली बिल के साथ ही पर्यावरण को भी फायदा सोलर कनेक्शन बढ़ने से पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। वहीं घरों में पैदा होने वाली अतिरिक्त सौर ऊर्जा ग्रिड में जाने से बिजली व्यवस्था को भी फायदा होगा। जिले में 5 हजार कनेक्शन पूरे होना इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि अब सौर ऊर्जा केवल सरकारी भवनों या बड़े संस्थानों तक सीमित नहीं रही, बल्कि आम घरों की छत तक पहुंच गई है। इससे सुविधा हो रही है।

READ ALSO  भिलाई स्टील प्लांट की बिक्री को लेकर अफवाहों पर प्रबंधन ने दी सफाई
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button