मध्य प्रदेशराज्‍य

“जल व्यवस्था सुधार पर फोकस: रीवा में परियोजनाओं की प्रगति का आकलन”

By Admin|04 May 2026, 10:21 PM
f X W

भोपाल 

उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा शहर में संचालित जल प्रदाय योजना एवं सीवरेज परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों की वर्तमान स्थिति, गुणवत्ता, समय-सीमा और वित्तीय विषयों पर विस्तार से चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य तय समय-सीमा में पूरे किए जाएँ, जिससे नागरिकों को समय पर बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।बैठक में अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास  संजय दुबे, आयुक्त  संकेत भोंडवे तथा नगर निगम रीवा के आयुक्त  अक्षत जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने जल प्रदाय व्यवस्था के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से ओवरहेड वाटर टैंक के निर्माण और जल वितरण नेटवर्क के विस्तार को आगामी वर्षा ऋतु से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे समयबद्ध क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान आमजन की दिनचर्या प्रभावित न हो, इसके लिए कार्यों को सुव्यवस्थित एवं चरणबद्ध तरीके से किया जाए। नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी उन्होंने बल दिया।

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने सीवरेज कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष पाइपलाइन बिछाने और हाउस सर्विस कनेक्शनों को प्राथमिकता के साथ जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और जनस्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सीवरेज नेटवर्क का समय पर पूरा होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही उन्होंने एसटीपी निर्माण कार्य को भी शीघ्र गति से पूरा करने के निर्देश दिए।

READ ALSO  CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान: MP में खुलेंगे 400 नए सांदीपनि स्कूल, शिक्षकों की भर्ती को मिलेगी रफ्तार

 

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button