छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : आशीर्वाद इंग्लिश स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस …

By kadwaghut|05 Sep 2026, 3:31 PM
f X W

रायपुर । शिक्षक दिवस पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा संचालित आशीर्वाद इंग्लिश स्कूल में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राजकुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष संजय अवस्थी एवं सहसचिव अनुराग पांडे उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा समाज के पदाधिकारियों के पुष्प स्वागत के साथ हुई। इस दौरान शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य और परीक्षा परिणामों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका सम्मान किया गया।

समाज अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने प्राचार्य श्रीमती साईबा खान को सम्मानित किया, जबकि सचिव राजकुमार दीक्षित ने श्रीमती रितिका दुबे को सम्मान प्रदान किया। वहीं उपाध्यक्ष संजय अवस्थी एवं सहसचिव अनुराग पांडे ने अन्य शिक्षकों को नगद पुरस्कार एवं विशेष उपहार देकर सम्मानित किया।

शिक्षकों की भूमिका पर डाला प्रकाश
समारोह को संबोधित करते हुए समाज के पदाधिकारियों ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके संस्कार, व्यक्तित्व और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।

विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में रंग भर दिया। पूरा आयोजन शिक्षा, संस्कार और गुरुजनों के सम्मान की भावना से ओत-प्रोत रहा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins