DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अम्बिकापुर में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया 01 जून से होगी प्रारंभ

अम्बिकापुर , आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अम्बिकापुर मे वर्ष 2026-27 हेतु 13 रिक्त सीटों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 01 जून से प्रारंभ होगी। प्रवेश पंजीयन फार्म कन्या क्रीड़ा परिसर छात्रावास अम्बिकापुर में 01 जून से 18 जून 2026 तक कार्यालयीन अवधी में प्राप्त कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उत्तीर्ण कक्षा की अंकसूची, जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। पंजीकृत मिडिल स्कूल की छात्राएं 24 जून एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल की छात्राएं 25 जून को कन्या क्रीड़ा परिसर अम्बिकापुर में उपस्थित होंगे। चयन प्रक्रिया प्रातः 07:00 से प्रारम्भ होगी। चयन मेरिट के अधार पर होगा मेरिट सूची का प्रकाशन 01 जुलाई को मध्यान्ह पश्चात होगी।

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की छात्राओं को कक्षा 6 वीं हेतु आयु 11 वर्ष तथा 9 वीं हेतु आयु 14 वर्ष होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में उछाल, शरीर का उपरी भाग मोडना, 50/100 मी. दौड़, सिट-अप 10/15 सेकेण्ड, पुश-अप 10/15 सेकेण्ड, बाल थ्रो, लेग रेसिंग, स्टैडिंग ब्राण्ड जम्प- 10 सेमी., 400-800 मी. दौड़ (सहन शक्ति परीक्षण), शटल रन (10×3) शामिल है। चयन प्रक्रिया हेतु खेल मैदान में स्पोर्ट्सकीट (टी शर्ट, नीकर तथा जूता) में प्रातः 07:00 बजे से 11:00 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य है।

चयनित छात्राओं को प्रातः 06:00 बजे से 08:30 तक एवं सायं 04:30 बजे से सूर्यास्त तक खेल के मैदान में अभ्यास करना अनिवार्य होगा। चयनित छात्राओं को प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से 04:15 बजे तक शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अम्बिकापुर में अध्ययन हेतु उपस्थित होना अनिवार्य होगा।  उन्होंने बताया कि कन्या क्रीड़ा परिसर में प्रवेशित छात्राओं को निःशुल्क आवास, भोजन, गणवेश, ट्रैकसूट, जूता आदि प्रदाय किया जाएगा। खिलाड़ी छात्राओं को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। विस्तृत जानकारी हेतु वरिष्ठ कोच क्रीड़ा परिसर अम्बिकापुर से माबाईल नम्बर +91-9669420504 एवं अधिक्षीका क्रीड़ा परिसर अम्बिकापुर से मोबाईल नम्बर +91-8871288554 से कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button