छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : पक्की छत ने बदली हनीफ बेग के परिवार की जिंदगी

By kadwaghut|23 Sep 2026, 3:40 PM
f X W

कच्चे मकान की परेशानियों से मिली राहत, प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ पक्के घर का सपना

रायपुर,   बलौदाबाज़ार के नगर पंचायत रोहांसी के वार्ड क्रमांक 14 निवासी हनीफ बेग का वर्षों पुराना पक्के मकान का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत साकार हुआ है। पहले कच्चे मकान में रहने के दौरान उन्हें और उनके परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बारिश के दिनों में घर में पानी आने के साथ ही कीड़े-मकोड़े, चूहे, सांप और बिच्छू जैसे जीवों का डर भी बना रहता था।

हर साल बारिश के मौसम में घर की मरम्मत करवाने पर काफी खर्च हो जाता था। निम्न आय वर्ग से होने के कारण बार-बार होने वाला यह अतिरिक्त खर्च परिवार के लिए परेशानी का सबब बनता था। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत होना उनके लिए नई उम्मीद लेकर आया।

योजना के तहत पक्का मकान बनने के बाद अब हनीफ बेग का परिवार सुरक्षित और बेहतर आवास में सुकून से रह रहा है। पक्की छत ने उन्हें बारिश और खराब मौसम से होने वाली परेशानियों से राहत दी है। इसके साथ ही अपने पक्के घर का सपना पूरा होने से परिवार के आत्मसम्मान में भी वृद्धि हुई है।

हनीफ बेग कहते हैं कि पहले हर बारिश के मौसम में घर को लेकर चिंता बनी रहती थी, लेकिन अब पक्की छत के साथ परिवार को सुरक्षा और स्थायित्व का एहसास होता है। अपने जीवन में आए इस सकारात्मक बदलाव के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।

READ ALSO  राजनांदगांव : प्रतिबंध के बावजूद शहर में दौड़ रहे भारी वाहन, कार्रवाई की मांग तेज...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button