छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: राजीव नगर वार्ड में फूल बेचने गई महिला के घर चोरी, आलमारी तोड़कर हजारों के गहने पार….

By kadwaghut|08 Dec 2025, 10:02 PM
f X W

राजनांदगांव/डोंगरगढ़। थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र के राजीव नगर वार्ड क्रमांक 10 में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। प्रार्थिया दक्षिणा बाघमारे पति ओमकार बाघमारे उम्र 50 वर्ष ने थाना उपस्थित होकर बताया कि वह दिनांक 04/12/2025 की रात लगभग 2 बजे फूल बेचने के लिए बड़े मंदिर चली गई थीं। इसी दौरान दूसरे फूल बेचने वाली महिला ने उन्हें सूचना दी कि उनके घर की ओर घुसने जैसी आवाज सुनाई दे रही है।

Advertisement
Advertisement

महिला जब अपने घर पहुंचीं तो देखा कि सामने का गेट खुला हुआ था और अंदर कमरे का ताला खींचकर निकाल दिया गया था। वहीं लकड़ी की आलमारी का लॉक भी तोड़ दिया गया था। आलमारी से चोर सोने–चांदी के कीमती गहने लेकर फरार हो गए। चोरी की कुल कीमत लगभग 41,000 रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढे : CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला, GAD ने जारी की सूची

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मजिस्ट्रेट को भेज दी गई है।

यह भी पढं : Rajnandgaon: बाइक सवारों ने दुकान में की लूट , आरोपी फरार ….

पुलिस टीम आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज, संभावित संदिग्धों और चोरी के तरीके के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

यह भी पढे : ब्रेकिंग: राजनांदगांव गंज चौक क्षेत्र में विवाद , पुलिस मौके पर पहुँची…..

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेवा की कहानी : पुश्तैनी जमीन को मिला अधिकार का दस्तावेज

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins