DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : कारखानो में दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं श्रमिकों के सुरक्षा के संबंध में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की बैठक न्यूवोको विस्टास कार्पोरेशन लिमिटेड में आयोजित

By lokesh sharma|03 May 2026, 3:43 PM
f X W

रायपुर, मेसर्स न्यूवोको विस्टास कार्पोरेशन लिमिटेड (आरसमेटा सीमेंट प्लाट), गोपाल नगर जिला-जांजगीर चांपा (छ.ग.) में जिला जांजगीर चांपा एवं जिला सक्ती के कारखाना प्रबंधकों एवं सुरक्षा अधिकारियों की बैठक कल 02 मई 2026 को 11 बजे आयोजित किया गया। बैठक का आयोजन मनीष श्रीवास्तव प्रभारी संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा छ.ग. की अध्यक्षता में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जांजगीर चांपा द्वारा किया गया।

Advertisement
Advertisement

उक्त बैठक में जिला जांजगीर चापां एवं जिला सक्ती के वृहद कारखाने न्यूवोको विस्टास कार्पो. लि., अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह, जे.एस.डब्ल्यू. महानदी पावर कंपनी लि., प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, महेन्द्रा पावर प्रा.लि., डी.बी.पावर लि., आर.के.एम. पावरजेन प्रा.लि., वेदान्ता लिमिटेड, शान्ति जीडी इस्पात एंड पावर प्रा.लिमि., साई लीलागर पावर जनरेशन लिमि., एम.वी.के. इंडस्ट्रीज, श्री श्याम वेयर हाउसिंग एंड पावर प्रा.लि. एवं छत्तीसगढ़ स्टील एंड पावर लिमिटेड के कारखाना प्रबंधक एवं सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। मेसर्स न्यूवोको विस्टास कार्पो. लिमिटेड के सुरक्षा अधिकारी द्वारा कारखानो में श्रमिको को दिये जाने वाले सुरक्षा प्रशिक्षण के संबंध में प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी प्रस्तुत किया।

बैठक में मनीष श्रीवास्तव प्रभारी संचालक, द्वारा कारखानो में दुर्घटनाओं की रोकथाम विषयक जानकारी दी गयी एवं कारखानों में श्रमिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था जैसे प्रशिक्षण, सुपरविजन, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, प्लांट एवं मशीनरी की सुरक्षित व्यवस्था, अग्नि अन्य आपात स्थिति में बचाव हेतु माकड्रिल किये जाने एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्था मेंनटेन रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया। पर्याप्त एवं गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण दिये जाने के बाद ही श्रमिकों को खतरनाक कार्यो पर नियोजित करने के संबंध में सख्त निर्देश दिये गये ।

READ ALSO  CG : गांधी-शास्त्री जयंती पर 2 अक्टूबर को राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी में विशेष ग्रामसभा आयोजित ...

कारखानों को सेफ्टी कमिटी की बैठक नियमित व प्रभावी रुप से किये जाने, सेफ़्टी आडिट कराने हेतु निर्देशित किया गया । सुरक्षा नियमों के पालन नही     करने पर कारखाना प्रबंधनों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गयी। अश्वनी पटेल सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जांजगीर चांपा, द्वारा कारखानों से उपस्थित प्रतिनिधियों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी साझा करते हुए दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन तथा सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया। 

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins