
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : छोटी नालियों की भी सफाई कराई जाए…
राजनांदगांव | शहर के कई बड़े नालों और नालियों की बारिश से पहले सफाई कराने की जरूरत है। बसंतपुर और लखोली सहित अन्य इलाकों में बारिश के समय जल जमाव होता है। घरों तक पानी प्रवेश कर जाने से काफी नुकसान उठाना पड़ता है।
निगम ने हालही में बड़े नालों की सफाई कराई लेकिन कई वार्डों की छोटी नालियां अब भी जाम है। यहां पार्षदों को ध्यान देने की जरूरत है।

