कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)छत्तीसगढ़

CG : कांकेर में आईईडी ब्लास्ट: डीआरजी के तीन जवान शहीद …

By kadwaghut|02 May 2026, 3:38 PM
f X W

कांकेर । कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को आईईडी निष्क्रिय करने के दौरान हुए विस्फोट में डीआरजी के तीन जवान घायल हो गए। सभी घायलों को जंगल से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी जवानों की टीम कांकेर नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सलियों का डंप बरामद करने निकली थी। आईईडी को हटाते समय ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में तीन जवान घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बस्तर आईजी पी सुन्दराज ने इसकी पुष्टि की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : कचरे के ढेर में खुलेआम फेंके जा रहे मृत मवेशी, दुर्गंध से वार्डवासी परेशान...

Related Articles

Back to top button