छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 11.7 लीटर अवैध शराब बरामद एक आरोपी को गिरफ्तार किए …

By kadwaghut|02 May 2026, 12:50 PM
f X W

राजनांदगांव| आबकारी विभाग राजनांदगांव ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम आरी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 11.7 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई।

Advertisement
Advertisement

आबकारी विभाग को मिली सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम आरी स्थित आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान 76 नग देशी संत्रा मदिरा (प्रत्येक 90 एमएल) एवं 27 नग विदेशी व्हिस्की (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद की गई। मामले में आरोपी प्रदीप राजपूत (39), निवासी ग्राम आरी, को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत गैरजमानती प्रकरण दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देशन एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। आबकारी उपनिरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार वर्मा, मुख्य आरक्षक मिलाप मंडावी सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या रजवाड़े की बेटी के सुरक्षित भविष्य की बनी मजबूत नींव

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins