छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : उत्कृष्ट सेवा के लिए 200 पुलिसकर्मी सम्मानित…

By lokesh sharma|30 Apr 2026, 12:32 PM
f X W

राजनांदगांव | सांप्रदायिक सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जिला पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पार्रीनाला दरगाह में आयोजित पांच दिवसीय उर्स कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाले 200 से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Advertisement
Advertisement

एसपी शर्मा ने कर्मियों की कर्तव्य परायणता की प्रशंसा करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और अनुशासन बनाए रखना ही पुलिस की असली शक्ति है। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि एसपी ने जवानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी कीर्तन राठौर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सम्मान पाकर गौरवान्वित पुलिसकर्मियों ने भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ जनसेवा का संकल्प लिया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  VIP दौरे से पहले रायपुर में अलर्ट! उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन की सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins