मध्य प्रदेशराज्‍य

तेज रफ्तार का कहर: धार में पिकअप और स्कॉर्पियो की टक्कर, 5 की मौत और 15 से अधिक घायल

By Admin|29 Apr 2026, 9:31 PM
f X W

धार 

जिले के तिरला थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिकलिया फाटे के पास मजदूरों से भरी पिकअप वाहन और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कैसे हुआ यह हादसा

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में करीब 30–35 मजदूर सवार थे, जो अमझेरा की ओर जा रहे थे। रात करीब 8:15 से 8:20 बजे के बीच अचानक पिकअप वाहन असंतुलित हुआ और सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गया। टक्कर के बाद पिकअप पलट गई, जिससे उसमें सवार मजदूर नीचे दब गए।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  जिलास्तरीय समितियां करेंगी विद्यालयों की व्यवस्थाओं का सत्यापन

Related Articles

Back to top button