कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : जलती चिता की चिंगारी से मकान में लगी आग, ग्रामीण परिवार हुआ बेघर…

By lokesh sharma|28 Apr 2026, 1:53 PM
f X W

कोरबा । जिले के पौड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पचरा में अंतिम संस्कार के दौरान चिता से उठी चिंगारी ने एक ग्रामीण का आशियाना उजाड़ दिया। श्मशान घाट से उड़ी चिंगारी तेज हवा के साथ उमेश सिंह के घर तक पहुंच गई और देखते ही देखते पूरा मकान जलकर खाक हो गया। हादसे के वक्त घर में मौजूद उमेश और उनके दो बच्चों ने भागकर जान बचाई, उमेश की पत्नी नहाने गई हुई थी।

Advertisement
Advertisement

घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।पचरा गांव निवासी 75 वर्षीय शिवनंदन सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान, मौसम बदला और अंधड़ के साथ तेज हवा चलने लगी। इसी दौरान चिता से उठी चिंगारी उड़कर पास स्थित उमेश सिंह के कच्चे मकान तक पहुंच गई। उमेश का घर धू-धू कर जलने लगा। घटना इतनी तेजी से हुई कि घर के भीतर रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, दस्तावेज और नकदी समेत पूरा सामान जल गया। उमेश और उनके दो बच्चे किसी तरह घर से बाहर निकलकर जान बचाई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण आग फैलती गई और घर सहित पूरा समान जल गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Namaste Scheme में छत्तीसगढ़ का जलवा, पांच राज्यों के साथ संयुक्त रूप से हासिल की नंबर-1 रैंक

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins