छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कक्षा 11वीं में चित्रकला व 9वीं में तेजेश्वरी प्रथम…

डोंगरगढ़ | शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पारागांवखुर्द में विगत दिनों कक्षा 9वीं, 11वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें 9वीं का परिणाम 79 प्रतिशत व 11वीं का परिणाम 90 प्रतिशत रहा। कक्षा 9वीं में प्रथम तेजेश्वरी कंवर, द्वितीय चंद्रेश, तृतीय स्थान पर लीशा साहू रहे। इसी प्रकार कक्षा 11वीं में प्रथम चित्रकला वर्मा, द्वितीय पल्लवी, तृतीय स्थान प्रेरणा देवांगन ने प्राप्त किया।

परिणाम घोषणा कार्यक्रम में सभी उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किए बच्चों का सम्मान भी किया गया। इसमें सभी शिक्षक उपस्थित रहे। संस्था के प्राचार्य आर एन प्रजापति ने सभी बच्चों को बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। सभी शिक्षकों ने सफल बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button