छत्तीसगढ़

CG : भैंसों को कत्लखाने ले जाते दो गिरफ्तार, चार पहिया वाहन जब्त …

By kadwaghut|07 Jun 2026, 10:50 AM
f X W

खैरागढ़। केसीजी पुलिस टीम की अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में गण्डई पुलिस द्वारा 5 जून को जुर्म-जरायम पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक बिना नम्बर की टाटा एस गोल्ड (छोटा हाथी) वाहन में दो कमजोर भैंसों को क्रूरतापूर्वक बांधकर बिना चारा-पानी के महाराष्ट्र की ओर कत्लखाने ले जाया जा रहा है।सूचना पर थाना गण्डई पुलिस द्वारा ग्राम बिरखा क्षेत्र में घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। जांच के दौरान वाहन में दो कमजोर भैंसें क्रूरतापूर्वक बंधी हुई पाई गईं। वाहन चालक एवं उसके सहयोगी से पूछताछ करने पर उनकी पहचान (01) जितेन्द्र धृतलहरे, पिता बउदा धृतलहरे, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 08, रावणपारा, थाना गण्डई तथा (02) पीर अली, पिता जाकिर अली, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, गण्डई के रूप में हुई।

Advertisement
Advertisement

पुलिस द्वारा दो नग भैंस, जिनकी अनुमानित कीमत 60,000 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की टाटा एस गोल्ड वाहन, जिसकी अनुमानित कीमत 2,00,000 रुपये है, कुल मशरूका कीमत 2,60,000 रुपये जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना गण्डई में अपराध क्रमांक 178/2026 पंजीबद्ध कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। जिला केसीजी पुलिस द्वारा अवैध पशु परिवहन एवं पशु तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी है।

READ ALSO  Rajnandgaon : गणेश विसर्जन झांकी का रूट तय, डीजे पर भी प्रशासन की सख्ती - 4 टॉप और 4 बेस की रहेगी सीमा, डीजे संचालकों को न्यायालय के आदेश का करना होगा पालन
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins