छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : तीसरे दिन भी जारी रहा मजदूरों का धरना प्रदर्शन…

By lokesh sharma|17 May 2026, 11:14 AM
f X W

राजनांदगांव , क्रेस्ट स्टील जोरातराई की कंपनी में 600 मजदूरों का काम तीन दिनों से बंद है। मजदूरों का कहना है कि मैनेजमेंट कुशल और अर्धकुशल श्रेणी के हिसाब से वेतन भुगतान नहीं कर रहा। 90 मजदूरों का वर्गीकरण किया गया। बाकी मजदूरों का वर्गीकरण नहीं किया जा रहा। यहां 15 मई को त्रिपक्षीय वार्ता हुई।

Advertisement
Advertisement

इसमें सहायक श्रम पदाधिकारी उज्जवला भोई, सीएसपी अलेक्जेंडर कीरो की मध्यस्थता रही। मैनेजमेंट की ओर से क्रांति ऋषि, विनोद कुमार मौजूद रहे। मजदूर पक्ष से भीमराव बागड़े, शिशुपाल साहू, शत्रुघ्न देशमुख, ओखलेश साहू शामिल हुए। ग्राम पंचायत से रमाकांत साहू, पूर्व सरपंच संतोष साहू मौजूद रहे।

चर्चा करीब 3 घंटे चली जिसमें कई मुद्दों पर बात हुई। श्रम पदाधिकारी ने मैनेजमेंट को निर्देश नहीं दिया कि जिन आधारों पर 90 मजदूरों का वर्गीकरण हुआ, उन्हीं आधारों पर बाकी मजदूरों का वर्गीकरण करें। 15 दिनों में प्रतिवेदन देने का निर्देश भी नहीं दिया गया। मजदूरों का कहना है कि मैनेजमेंट के अड़ियल रुख के कारण तीसरे दिन भी धरना जारी रहा।

मजदूरों के मुताबिक उन्हें हर महीने 1300 रुपए, कुछ को 2000 रुपए कम भुगतान किया जा रहा है। मजदूर इसे लंबे समय से शोषण बता रहे हैं। इसी वजह से उत्पादन बंद किया गया। कंपनी के अंदर 200 से ज्यादा और बाहर करीब 300 श्रमिक पंडाल लगाकर रात-दिन धरने पर बैठे हैं।

धरना स्थल पर हुई सभा को छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और एक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भीमराव बागडे, एक्टू के राष्ट्रीय सचिव विजेंद्र तिवारी, सुशांत कुमार ने संबोधित किया। तुलसी देवदास, पुनाराम साहू ने क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किए। जानकारी छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के महा सचिव पुनाराम साहू ने दी।

READ ALSO  CG : एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला : विजय शर्मा…
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins