छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पं. शिवकुमार शास्त्री प्रखर राष्ट्रवादी नेता व उच्च कोटि के ज्योतिषाचार्य थे: दिवाकर…

राजनांदगांव , सुरगी स्थित पं. शिवकुमार शास्त्री स्मृति कृषि महाविद्यालय व अनुसंधान केंद्र में प्रख्यात ज्योतिषाचार्य, राजनीतिज्ञ व विचारक पं. शिवकुमार शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. शास्त्री के पौत्र ज्योतिर्विद दिवाकर वाजपेयी थे। अध्यक्षता संस्था की प्राचार्या डॉ. विनम्रता जैन ने की। विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार शत्रुघ्न सिंह राजपूत, सुनील वाजपेयी व भाजपा नेता जसप्रीत सिंह भाटिया उपस्थित रहे।

दिवाकर वाजपेयी ने अपने दादाजी का स्मरण करते हुए कहा कि मैंने ज्योतिष विद्या उन्हीं के सानिध्य और मार्गदर्शन में सीखी। उनका जीवन सादगीपूर्ण और आडंबर रहित था। प्राचार्या डॉ. जैन ने उन्हें उच्च कोटि का विद्वान बताया। सुनील वाजपेयी ने कहा कि पं. शास्त्री का जन-जन में अटूट विश्वास था। खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमता का परिचय दिया था।

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे शास्त्रीजी: साहित्यकार शत्रुघ्न सिंह राजपूत ने उनके व्यक्तित्व को बहुआयामी बताते हुए राजनीतिज्ञ और प्रखर राष्ट्रवादी नेता बताया। जसप्रीत सिंह भाटिया ने उन्हें सिद्धांतों पर अडिग रहने वाला लोकप्रिय महापुरुष कहा। इस अवसर पर प्राध्यापक नितिन कुर्रेजी, शिवाजी लिमजे ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन छात्रा रीवाली राजपूत ने किया। प्रारंभ में अतिथियों ने शास्त्रीजी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कॉलेज स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button