छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर : मत्स्य पालन हेतु जलाशयों का 10 वर्षीय लीज आबंटन के लिए आवेदन आमंत्रित

By Admin|24 Apr 2026, 6:57 PM
f X W

अम्बिकापुर 

छत्तीसगढ़ शासन मछली पालन विभाग के नीति निर्देशानुसार जिला पंचायत सरगुजा के अधीनस्थ विकासखण्ड लखनपुर के कुंवरपुर जलाशय में औसत जलक्षेत्र 190.885 हेक्टेयर तथा विकासखण्ड लुण्ड्रा के बाकी जलाशय में औसत जलक्षेत्र 126.00 हेक्टेयर को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट हेतु 10 वर्ष के लिये पट्टे पर (लीज) पर आबंटित किया जाना है। जिसके लिए इच्छुक मछुआ सहकारी समितियों, मछुआ समूहो, स्वयं सहायता समूह तथा व्यक्तियों से 08 मई 2026 तक जिला पंचायत में आवेदन आमंत्रित है। निर्धारित तिथि पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जाएगा। आवेदन हेतु विस्तृत दिशा निर्देश हेतु जिला पंचायत अम्बिकापुर तथा उपसंचालक मछली पालन अम्बिकापुर के सूचना पटल का अवलोकन कर अधिक जानकारी उपसंचालक मछली पालन अम्बिकापुर से कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रायपुर में 11 मेडिकल स्टोर्स पर NCB और औषधि विभाग की दबिश, 4 दुकानों को नोटिस ...

Related Articles

Back to top button