छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 30 लाख फूंके, पानी की एक बूंद तक नहीं मिली…

राजनांदगांव , लोगों की प्यास बुझाने एक रुपए में एक लीटर शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध कराने शहर में लगी आधा दर्जन मशीनें शोपीस बन कर रह गई है। नगर निगम ने कुछ साल पहले प्रति यूनिट 5 लाख रुपए की लागत से 6 स्थानों में करीब 30 लाख रुपए खर्च कर पन घर वाटर एटीएम मशीनें लगाई थी। लेकिन सालभर चलने के बाद सभी मशीनें खराब होकर बंद हालत में पड़ी हुई है। भीषण गर्मी में लोगों को सार्वजनिक नलों, होटल और दुकानों से 10 से 20 रुपए में बोतलबंद पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है।

शहर में निगम परिसर, कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल के सामने और अन्य सभी स्थानों पर लगी वाटर एटीएम मशीनों की पड़ताल करने पर अधिकांश सालों से बिना उपयोग बंद पड़ी मिली है। मेन गेट पर ताला लगा है। यहां पानी की जगह मशीनों पर धूल की परते चढ़ी हुई है। इसके पार्ट्स चोरी हो गए और कुछ के उपकरण टूट-फूट कर बिखरे पड़े हैं। यहां 1 रुपए का सिक्का डालने पर नहीं पानी मिल रहा और न ही कोई उपयोग हो रहा। अब यह जगह असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया, इसके सामने बनी सीढ़ियां केवल बैठने के काम आ रही है। लाखों खर्च के बाद भी लाभ नहीं मिला।

वाटर एटीएम मशीन का संचालन करने टेंडर लेने वालों को पांच साल इसका मेंटेनेंस करना था। लेकिन उन्होंने पहले साल रूचि दिखाई और इसके बाद यहां ध्यान नहीं दिया। एक-एक कर एक रुपए का सिक्का डालने के बाद शुद्ध और शीतल पानी देने वाली सभी मशीनें खराब होकर बंद होती चली गई। नगर निगम ने इसका संचालन करने वालों को नोटिस भेजा, जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया और नहीं इसके संचालन में रूचि दिखाई। मशीनें उसी कबाड़ हालत में पड़ी है। उसे दोबारा शुरू करने निगम ने प्रयास नहीं किया।

जिला अस्पताल प्रबंधन ने शुरू की वहां लगाई गई मशीन जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद ने बताया यहां लगी मशीन में शुद्ध और ठंडा आरओ वाटर का इंतजाम किया गया है। अस्पताल की पानी टंकी से पानी आरओ में पहुंच रहा। वहां से मरीजों और परिजनों को निशुल्क ठंडा और शुद्ध पानी मिल रहा है। यह निगम द्वारा लगाई वाटर एटीएम मशीन नहीं अस्पताल प्रबंधन की स्वयं की मशीन लगी है। यहां नल में टोंटी लगी है। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड्स और सफाई कर्मियों को सफाई और निगरानी रखने कहा है। वहां वाहनों की पार्किंग नहीं हो इसका ध्यान रखने बैरिकेडिंग की गई है।

पांच मशीनों की मरम्मत की, दो को शुरू भी किए निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया शहर की सभी सात बंद पड़ी पन घर वाटर एटीएम मशीनों का सर्वे किया। कुछ मशीनों के उपकरण चोरी और खराब हो गए थे। पांच मशीनों की मरम्मत की गई। इसमें निगम एवं अस्पताल की मशीन शुरू कर दी गई है। शेष मशीनों को जल्द शुरू करेंगे, 1 रुपए में 1 लीटर शुद्ध और ठंडा पानी मिलेगा। टेंडर में महिला समूहों को काम देंगे इसके बाद यहां पानी निगम पहुंचाएगा। निगरानी और मेंटनेंस की जिम्मेदारी उन्हीं की रहेगी। निगम और जिला अस्पताल को हैंडओवर मशीन चालू है मेंटेनेंस अस्पताल प्रबंधन करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button