DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : कलेक्टर ने ली जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक

By lokesh sharma|22 Apr 2026, 4:47 PM
f X W

बार-बार नोटिस के बावजूद कार्य में प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त करने के निर्देश
नलकूप खनन और एकल ग्राम योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने पर की गई कार्रवाई
समूह जल प्रदाय योजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की विकासखंडवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कार्यों में अनावश्यक विलंब और निर्देशों की अवहेलना करने वाले ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त करने के निर्देश दिए  हैं।

नोटिस के बाद भी कार्य में लापरवाही-
कलेक्टर वसंत ने समीक्षा के दौरान पाया कि पूर्व में दिए गए नोटिस के बावजूद कई ठेकेदारों द्वारा नलकूप खनन और निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाई गई है। नलकूप खनन कार्य में लगे तीन ठेकेदारों में मेसर्स पीटी नायडू को अनुबंधित दो कार्यों के लिए 7 अक्टूबर 2024, 31 दिसम्बर 2024, 28 फरवरी 2025, 23 अप्रैल 2025, 22 जनवरी 2026 को कुल 10 नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार मेसर्स महावीर बोरवेल्स को अनुबंधित तीन कार्यों के लिए 7 अक्टूबर 2024, 02 दिसम्बर 2024, 30 दिसम्बर 2024, 31 दिसम्बर 2024,  28 फरवरी 2025, 23 अप्रैल 2025, 22 जनवरी 2026 को कुल 18 नोटिस जारी किया गया है। वहीं मेसर्स शिव शक्ति बोरवेल्स को अनुबंधित दो कार्यों के लिए 14 मई 2024, 7 अक्टूबर 2024, 02 दिसम्बर 2024, 31 दिसम्बर 2024,  28 फरवरी 2025, 23 अप्रैल 2025, 22 जनवरी 2026 को कुल 09 नोटिस जारी किया गया है। इसके बावजूद संबंधित ठेकेदारों द्वारा कार्य में सुधार नहीं किया गया, जिसके चलते अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

READ ALSO  CG : पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा...

इसी क्रम में एकल ग्राम योजना के तहत कार्यों में धीमी गति वाले तीन अन्य ठेकेदारों में मेसर्स महेंद्र बिल्डकॉन को अनुबंधित एक कार्य के लिए 21 नवम्बर  2024, 16 जून 2023, 03 मार्च 2026 को कुल 03 नोटिस जारी किया गया है।  वहीं मेसर्स गुरूदेव कंस्ट्रक्शन को अनुबंधित एक कार्य के लिए 21 नवम्बर  2024, 03 मार्च 2026, 18 अप्रैल 2023, 02 मई 2023, 04 नवम्बर 2024, 21 अगस्त 2025 को कुल 06 नोटिस जारी किया गया है।

मेसर्स एक्वा ग्रांट वाटर प्यूरीफायर प्राइवेट लिमिटेड को अनुबंधित एक कार्य के लिए 04 दिसम्बर 2014,  03 मार्च 2026, 30 अप्रैल 2024, 04 नवम्बर 2024 कुल 04 नोटिस जारी किया गया है। संबंधित ठेकेदारों द्वारा कार्यों में प्रगति नहीं दिखाने एवं लापरवाही बरते जाने पर इनके विरुद्ध अनुबंध निरस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर वसंत ने कहा कि किसी भी ठेकेदारों द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य या धीमी प्रगति पाए जाने पर अनुबंध निरस्त करने के साथ-साथ ब्लैकलिसिं्टग की कार्रवाई भी की जाएगी।

समूह जलप्रदाय योजना के प्रगति की हुई  समीक्षा-
कलेक्टर वसंत ने बैठक में जिले में संचालित समूह जल प्रदाय योजना में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, जिससे लोगों तक यथाशीघ्र साफ पेयजल पहुंच सके। ईई पीएचई ने बताया कि जिले में 4 योजनाएं संचालित हैं। जिले में  देवी टिकरा समूह जलप्रदाय योजना का 48 प्रतिशत कार्य प्रगति पर है, इस योजना को अक्टूबर-नवम्बर माह तक प्रारम्भ करने लिया जाएगा। पोड़ीखुर्द सलका समूह जलप्रदाय योजना का 30 प्रतिशत, दरिमा करजी समूह जल प्रदाय योजना का 30 प्रतिशत एवं खैरवार समूह जलप्रदाय योजना का 25 प्रतिशत कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर ने सभी कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश
कलेक्टर वसंत ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी चिन्हित ग्रामों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

सोलर आधारित पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने क्रेड़ा विभाग को निर्देशित किया कि चयनित स्थलों पर आदेशित सोलर पंपों की स्थापना तत्काल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रगतिरत कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण करने और शेष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button