छत्तीसगढ़

कांकेर में आग का तांडव: राइस मिल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति

By Admin|21 Apr 2026, 4:11 PM
f X W

कांकेर.

कांकेर जिले के कुलगांव में मंगलवार को अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण आग लग गई. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना में बड़ी मात्रा में बारदाना और धान को नुकसान पहुंचा है. पूरी घटना कोतवाली थाना इलाके की है.

जानकारी के मुतबाकि, सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. वहीं मालिक मोहम्मद आवेश भी राइस मिल पहुंचे हैं. आग पर काबू पाने के लिए जद्दोजहद जारी है. घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धान के बोरों में लगी भ्यावह आग का मंजर नजर आ रहा है.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
राइस मिल मालिक मोहम्मद आवेश ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. चांवल, धान और खाली बोरे सभी कुछ जल गया है. नुकसान का अभी आकलन नहीं किया जा सकता है. 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : तहसील अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी निरस्त...

Related Articles

Back to top button