DPR छत्तीसगढ समाचारजांजगीर-चाम्पा जिला
CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

जांजगीर-चांपा , कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 08 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है। जिले के तहसील मुख्यालय नवागढ़ निवासी वासु सहिस की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी मां पुष्पा सहिस एवं ग्राम घुठिया निवासी सुनिता बाई की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी मां भगवती बाई को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत् चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
अगली खबर लोड हो रही है...




