छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दही लूट: मटकी फोड़ने के लिए युवाओं में उत्साह …

By kadwaghut|08 Sep 2026, 12:57 PM
f X W

डोंगरगांव | नगर के वार्ड क्रमांक 9 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दही लूट हुई। कार्यक्रम के दौरान ऊंचाई पर दही से भरी मटकी बांधी गई। मटकी फोड़ने के लिए युवाओं व बच्चों की टोलियों ने उत्साह के साथ मानव पिरामिड बनाया। कई प्रयासों के बाद मटकी फोड़ते ही उपस्थित लोगों ने जोरदार जयकारे लगाए। ढोल-नगाड़ों और भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष से पूरा वार्ड भक्तिमय हो गया। दही लूट कार्यक्रम को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान साहू समाज के अध्यक्ष शोभराय साहू, समिति के सदस्य संगम साहू, कलेश यादव, नवदीप राजपूत, मायूस मांडवी, पोखन साहू, गुलशन साहू, रोशन यादव, पूनम चंद साहू, विक्की साहू, धर्मेंद्र निषाद, हितेश साहू, हीरू साहू, विजय पटौटी उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को

Related Articles

2

Back to top button