मध्य प्रदेशराज्‍य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का रीवा में हुआ आत्मीय स्वागत

By Admin|20 Apr 2026, 10:46 PM
f X W

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लखनऊ से विमान द्वारा रीवा एयरपोर्ट पहुंचे। रीवा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया गया। रीवा एयरपोर्ट पर विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थ तिवारी, कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत सिंह चौहान, प्रभारी कलेक्टर सपना त्रिपाठी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री रीवा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रीवा एयरपोर्ट से सुबह 10:05 बजे रीवा से तमिलनाडु के कोयंबटूर के लिए रवाना होंगे।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  करमटोली-चिरौंदी-बोड़ेया सड़क की बदलेगी तस्वीर, लंबे इंतजार के बाद नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू

Related Articles

Back to top button