छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मोवा अंडरब्रिज से 14 ठेले हटाए गए, आवासीय क्षेत्र में संचालित बेकरी सील…

By lokesh sharma|06 Feb 2026, 10:42 AM
f X W

रायपुर । टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन एवं नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार नगर निगम जोन क्रमांक 9 क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई।

Advertisement
Advertisement

नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़नदस्ता एवं जोन 9 नगर निवेश विभाग द्वारा यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में यह अभियान संचालित किया गया। कार्रवाई जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा के मार्गदर्शन तथा कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैय्यद जोहेब एवं उप अभियंता अतुल बंसल की उपस्थिति में की गई।

जनशिकायत के आधार पर मोवा अंडरब्रिज के नीचे अवैध रूप से लगाए गए 14 ठेलों को क्रेन की सहायता से हटाया गया। इस कार्रवाई से यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया गया तथा जनहित में समस्या का त्वरित समाधान किया गया।

इसी क्रम में जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर, मोवा में आवासीय क्षेत्र में संचालित एक बेकरी के संबंध में प्राप्त जनशिकायत को सही पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करते हुए बेकरी को सीलबंद किया गया। आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधि संचालित किए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनशिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण प्राथमिकता है तथा अवैध कब्जे एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर जारी, 2 सितंबर से राहत के आसार ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins