छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : एसआईएस लिमिटेड द्वारा जिले में सुरक्षा जवान भर्ती शिविर…

By lokesh sharma|19 Apr 2026, 1:22 PM
f X W

युवाओं को रोजगार का अवसर

राजनांदगांव । जिले में एसआईएस लिमिटेड द्वारा 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा जवानों के पंजीयन एवं भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से क्षेत्रीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके तहत 16 अप्रैल को बागनदी, 17 अप्रैल को बोरतालाव एवं 18 अप्रैल को डोंगरगढ़ में शिविर का आयोजन किया गया। इसी तरह 20 अप्रैल को जोब, 21 अप्रैल को गैंदाटोला, 22 अप्रैल को छुरिया, 23 अप्रैल को तुमड़ीबोड़, 24 अप्रैल को डोंगरगांव तथा 25 अप्रैल को रक्षित आरक्षी केन्द्र राजनांदगांव में सुरक्षा जवानों के पंजीयन एवं भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि एसआईएस लिमिटेड द्वारा भारत सरकार के गृह मंत्रालय अंतर्गत सिविल डिफेंस डायरेक्टरेट नई दिल्ली के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया गया है। इसके तहत कंपनी अपने 3 लाख से अधिक कर्मचारियों को एडीआरएफ सहित विभिन्न सरकारी एजेंसियों एवं संस्थाओं के माध्यम से प्रशिक्षित कर देश सेवा के लिए सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में तैयार करती है। एसआईएस लिमिटेड देश की प्रमुख मल्टीनेशनल सुरक्षा कंपनियों में से एक है, जो भारत सरकार द्वारा पारित प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी (रेगुलेशन) एक्ट-2005 अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान करती है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : नवोदय मॉक टेस्ट 1 का पंजीयन 29 अक्टूबर तक...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button