छत्तीसगढ़

राजनीति में गरमाहट: CM साय संग Arun Singh आज मीडिया से रूबरू, BJP की महिला जनआक्रोश पदयात्रा पर फोकस

By Admin|19 Apr 2026, 12:21 PM
f X W

रायपुर.

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद भाजपा ने  कांग्रेस के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर ली है. आज प्रदेश, संभाग और जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. दोपहर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

कल रायपुर में भाजपा की महिला जनआक्रोश पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसकी शुरुआत दोपहर 3 बजे इंडोर स्टेडियम से होगी और सुभाष स्टेडियम पहुंचकर सम्मेलन व समापन होगा. इसके अलावा 20–21 अप्रैल को प्रदेशभर में महिला पदयात्राएं और 23–24 अप्रैल को जनआक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे.

आज डीसीपी नार्थ करेंगे फेसबुक-इंस्टा पर लोगों से बात
रायपुर. डीसीपी नार्थ कमिश्नरेट (आईपीएस) मयंक गुर्जर रविवार को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइव हैं. पहले वह आम लोगों के बीच अपने कार्यक्षेत्र उत्तर कमिश्नरेट की पुलिसिंग की जानकारी देंगे. इसके बाद वे लोगों के सवालों का जवाब भी देंगे. उनसे नार्थ कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह थाना क्षेत्र में पुलिसिंग को लेकर बात की जा सकती है. आम लोग अपने सुझाव भी दे सकते हैं और शिकायतें भी कमेंट्स बॉक्स में बता सकते हैं. पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हर सुझाव और फीडबैक उनके लिए महत्वपूर्ण हैं.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  जशपुर में 1.35 करोड़ से बना पंडित रामचंद्र पौराणिक भवन जनता को समर्पित

Related Articles

2

Back to top button