DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिलाछत्तीसगढ़

CG : जिले में अब तक 2.22 लाख क्विंटल से अधिक की हुई धान खरीदी

By kadwaghut|05 Dec 2025, 3:37 PM
f X W

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जिले में सुचारू रूप से चल रहा है। अब तक 20 उपार्जन केंद्रों में कुल 2 लाख 22 हजार 202 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक धान खरीदी केंद्र मेढ़ुका में 20 हजार 16 क्विंटल, लरकेनी में 19 हजार 206 क्विंटल, धनौली में 17 हजार 922.80 क्विंटल, सिवनी में 16 हजार 583.20 क्विंटल, लालपुर में 16 हजार 153.60 क्विंटल, पेण्ड्रा में 14 हजार 484 क्विंटल, भर्रीडांड़ में 14 हजार 292 क्विंटल, नवागांव पेण्ड्रा में 12 हजार 154.40 क्विंटल, निमधा में 11 हजार 462.80 क्विंटल, खोडरी में 10 हजार 740.80 क्विंटल, देवरीकला में 10 हजार 815.20 क्विंटल, गौरेला में 9 हजार 261.20 क्विंटल, मरवाही में 9 हजार 158.80 क्विंटल, परासी में 9 हजार 408 क्विंटल, तरईगांव में 9 हजार 261.20 क्विंटल, तेंदुमुड़ा में 7 हजार 691.60 क्विंटल, बंशीताल में 6 हजार 465.20 क्विंटल, कोडगार में 3 हजार 668.80 क्विंटल, जोगीसार में 1 हजार 632 क्विंटल और धान खरीदी केंद्र बस्ती में 1 हजार 382.40 क्विंटल धान खरीदा गया है।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : 2 अक्टूबर से ग्राम सभाओं में तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins