Uncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : बिलासपुर और रायपुर संभाग में लू चलने का अलर्ट, मौसम विशेषज्ञ ने दी जानकारी …

By kadwaghut|18 Apr 2026, 10:15 AM
f X W

रायपुर. छत्तीसगढ़ में गर्मी अपने तेवर दिखा रहा है. दिनभर लोग गर्म हवाओं से परेशान हो रहे हैं. प्रदेश में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. अगले दो दिन तक इसी तरह मौसम रहने की संभावना जताई है. हालांकि इस दौरान राहत के आसार कम हैं. मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में एक-दो पॉकेट में अगले 2 दिनों तक ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 44 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज मौसम शुष्क रहेगा और एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है.

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणीका उत्तर बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक झारखंड और अंदरूनी ओडिशा तक विस्तारित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर तटीय उड़ीसा और उसके आसपास फैला हुआ है. वहीं एक प्रति चक्रवात अंदरुनी महाराष्ट्र और उससे लगे तेलंगाना के ऊपर विस्तारित है. इन मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश में 18 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. वहीं अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं है. मध्य भाग में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है. इसके अलावा बस्तर संभाग के दक्षिणी हिस्से में गरज-चमक की स्थिति संभावित है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : कृषि ड्रोन से खेती हुई आसान, अब 10-15 मिनट में एक एकड़ खेत में होगा कीटनाशक का छिड़काव ...

Related Articles

Back to top button