छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जनगणना कार्य में लापरवाही अनुपस्थित कर्मियों को नोटिस…

By lokesh sharma|17 Apr 2026, 11:27 AM
f X W

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ में जनगणना 2026-27 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 से 30 मई के बीच प्रगणकों एवं सुपर वाइजरों द्वारा घर-घर जाकर किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

सफल क्रियान्वयन करने सर्वेश्वरदास स्कूल में 15 से 17 और 20 से 25 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम चरण के प्रशिक्षण में 15 अप्रैल से फिल्ड ट्रेनरों द्वारा दिया जा रहा है। 1 मई से प्रशिक्षण में घर-घर जाकर प्रगणक मकान, परिवार, बिजली, पानी, वाहन, शौचालय, 33 सवाल करेंगे और जानकारी लेंगे।

प्रशिक्षकों द्वारा प्रगणकों, सुपरवाइजरों को विस्तार से जानकारी दी जा रही है। निगम आयुक्त एवं नगर जनगणना अधिकारी अतुल विश्वकर्मा भी प्रशिक्षण में जनगणना के नियमों की जानकारी देकर कहा कि शासन के इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, चरणबद्ध ढंग से समय सारणी अनुसार घर-घर जाकर जानकारी लेना है।

उन्होंने प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने कहा है। 15 अप्रैल तथा 16 को अनुपस्थित कर्मचारियों को कार्य में उपस्थित नहीं होने पर नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। बताया गया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रायपुर जेल में बंदियों की अनूठी पहल, मिट्टी और बीजों से तैयार की गणेश प्रतिमाएं ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins