छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कलेक्टर ने स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं अपना फॉर्म भरकर मकान-सूचीकरण की प्रक्रिया की पूर्ण …

राजनांदगांव ।कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं अपना फॉर्म भरकर मकान-सूचीकरण की प्रक्रिया पूर्ण की। उन्होंने नागरिकों से स्व-गणना अपनाने का आग्रह किया। छत्तीसगढ़ राज्य में स्व-गणना की अवधि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। नागरिक ह्यद्ग.ष्द्गठ्ठह्यह्वह्य.द्दश1.द्बठ्ठ पोर्टल पर एसई आईडी के माध्यम से अपने मकान एवं परिवार संबंधी विवरण दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूर्णत: ऐच्छिक है, किन्तु अत्यंत उपयोगी है। जिन नागरिकों द्वारा स्व-गणना नहीं की जाएगी, उनके लिए 1 मई से 30 मई 2026 तक प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर मकान-सूचीकरण एवं गणना का कार्य किया जाएगा। सभी सूचनाएँ पूर्णत: गोपनीय रखी जाएँगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button