छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की नई समिति का गठन…

राजनांदगांव | गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में 14 अप्रैल को वैशाखी के अवसर पर नई प्रबंध समिति की आधिकारिक घोषणा की गई। संगत की उपस्थिति में घोषित इस समिति का उद्देश्य गुरुघर की सेवा और धार्मिक कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाना है। नई कार्यकारिणी में यशपाल सिंह भाटिया को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संरक्षक मंडल में अजीत सिंह चावला, नरेंद्र सिंह बल, इंद्रजीत सिंह गरेवाल, मुख्तयार सिंह हेर और इंद्रपाल सिंह भाटिया जैसे वरिष्ठ सदस्यों को शामिल किया गया है। प्रबंध समिति के मुख्य पदों प्रधान बलदेव सिंह भाटिया, सचिव मंजीत सिंह छाबड़ा (रिटायर्ड एसडीओ), उप प्रधान हरमेल सिंह झज्ज, सह सचिव ऋषि सिंह कक्कड़,कोषाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह भाटिया और उप कोषाध्यक्ष हरमीत सिंह चावला (मिक्की) को नियुक्त किया गया। इसी तरह समिति में 20 अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button