DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : जनगणना के तहत जिले में स्व-गणना शुरू : कलेक्टर ने भरा ऑनलाइन स्व गणना प्रपत्र

By lokesh sharma|16 Apr 2026, 4:01 PM
f X W

पहली बार स्व-गणना, स्वयं ऑनलाइन जानकारी भरने की सुविधा

Advertisement
Advertisement

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, भारत की जनगणना 2027 की तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के तहत जारी हैं। नागरिकों को स्व-गणना का अवसर प्रदान किया गया है। एसई वेब पोर्टल ीजजचरूध्ध्ेमण्बमदेनेण्हवअण्पद के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में कोई भी व्यक्ति जनगणना संबंधी निर्धारित बिंदुओं में अपनी जानकारी स्वयं भर सकते है। जिले में 16 अप्रैल से स्व-गणना शुरू हो गया है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज निर्धारित पोर्टल से अपना स्व गणना पत्रक ऑनलाइन भरा।

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए आसान एवं सरल प्रक्रिया के तहत स्व गणना भरने की सहूलियत दी गई है। घर का मुखिया इस फार्म को भर सकते है। एक मोबाइल से केवल एक ही स्व गणना फार्म भरा जा सकता है। यह फॉर्म सुबह 6 बजे से रात 12 बजे  तक भरा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे एक आई डी प्राप्त होगा। जिसे प्रगणक जब आपके घर आएंगे तब बताना होगा। लेकिन यदि आप यह फॉर्म नहीं भर पाते तो 1 से 30 मई के बीच प्रगणक आपके घर आकर जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय है।


बेझिझक दें सही-सही जानकारी, पूरी गोपनीयता रहेगी और साक्ष्य के रूप में मान्य नहीं होगी
 कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने जिलेवासियों से अपील की है कि जनगणना के लिये आने वाले प्रगणकों को बेझिझक सही-सही जानकारी दें। आपके द्वारा दी गई जानकारी पूर्णतः गोपनीय रहेगी। स्पष्ट प्रावधान है कि आपके द्वारा दी गई जानकारी का उपयोग साक्ष्य के रूप में स्वीकार नहीं होगा।
प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
 भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले में दो चरणों में जनगणना होगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जायेगा। जनगणना कार्यक्रम के तहत प्रगणक घर-घर जाकर ब्मदेने 2027-भ्स्व् मोबाइल एप का उपयोग कर डिजिटल डाटा संग्रह करेंगे।

READ ALSO  CG : महतारी वंदन से मिला संबल, सिलाई मशीन ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह

साथ ही लोगों द्वारा पोर्टल पर स्व-गणना के तहत भरी गई जानकारी का सत्यापन भी करेंगे। दोनों तरह से प्राप्त डाटा की बहुस्तरीय जाँच होगी। पहले यह कार्य पर्यवेक्षकों द्वारा किया जायेगा। साथ ही चार्ज अधिकारी भी मैदान में जाकर पुनः सत्यापन कर त्रुटियां ठीक करायेंगे। ग्राम एवं नगर रजिस्टर का प्रारूप एवं विषय वस्तु, ग्रामीण एवं नगरीय चार्ज रजिस्टर, प्रगणक, पर्यवेक्षकों एवं चार्ज अधिकारियों के कार्य, पर्यवेक्षण एवं कानूनी शक्तियां इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins