कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, कुल 85 आवेदन हुए प्राप्त …

By kadwaghut|26 Aug 2026, 1:06 PM
f X W

आवेदनो का समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

कोरबा, । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित करते हुए सभी प्रकरणों का नियमानुसार एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 85 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना की लम्बित राशि दिलाने, पीएम आवास की पात्रता जांच, आवास क्षतिग्रस्त का मुआवजा, बिजली बिल में सुधार, मीटर बदलवाने, ट्रांसफार्मर सुधरवाने, सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, नकल दिलाने, मनरेगा कार्य मे हेरा फेरी की जांच, अभिलेखों में त्रुटि सुधार एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती, वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मानदेय भुगतान, मुआवजा, जीविकोपार्जन व आजीविका से जोड़ने सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों के आवेदन शामिल रहे।

कलेक्टर दुदावत ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों एवं मांगों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो तथा निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन किया जाए।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : DCP अर्चना झा ने दी बस ऑपरेटरों को कड़ी चेतावनी, नियम तोड़े तो ड्राइविंग लाइसेंस होगा निलंबित ...

Related Articles

Back to top button