छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कमला कॉलेज में जारी लीजेंड लीग मैच के टर्निंग पॉइट्स …

By kadwaghut|04 Apr 2026, 12:03 PM
f X W

राजनांदगांव I कमला कॉलेज में जारी लीजेंड लीग में शुक्रवार को एकतरफा मैच हुआ। दैनिक भास्कर और एनवी 11 के तत्वावधान में आयोजित इस मैच में अच्छी बैटिंग और बॉलिंग देखने को मिली। लीग मैचों के रोमांचक मुकाबले में ब्राह्मण योद्धास ने सोनराज ज्वेलर्स को एकतरफा अंदाज में 53 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के महानायक गोविंद यादव रहे, जिन्होंने पहले बल्लेबाजी में अपना लोहा मनवाया और बाद में गेंदबाजी में विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। ब्राह्मण योद्धास ने निर्धारित 12 ओवरों में 120 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में सोनराज ज्वेलर्स की टीम महज 67 रनों पर ढेर हो गई।

Advertisement
Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्राह्मण योद्धास की शुरुआत ठोस रही। सलामी बल्लेबाज गोविंद यादव ने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलते हुए मात्र 26 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। मध्यक्रम में योगेश मेश्राम ने तेजतर्रार 25 रन (13 गेंद, 2 छक्के) जोड़कर स्कोर को 120 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। नवीन सिंह ने भी अंत में 6 गेंदों पर 12 रन की उपयोगी पारी खेली। सोनराज की ओर से उमेश डेकाटे और चंद्र किरण ने विकेट तो चटकाए, रन नहीं रोकपाए।

121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनराज ज्वेलर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। ब्राह्मण योद्धास के गेंदबाजों ने कसी हुई लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को बांधे रखा। गोविंद यादव ने गेंद संभालते ही विपक्षी टीम के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने राहुल (16), अकेश पंड्या, कप्तान उमेश डेकाटे और नीलम बैद को पवेलियन की राह दिखाई। सोनराज ज्वेलर्स का कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका और पूरी टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 67 रन ही बना पाई। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए गोविंद यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

READ ALSO  राजनांदगांव : नगर पंचायत क्षेत्र में ई-रिक्शा से होगा घर-घर कचरा संग्रहण…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins