छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजगामी संपदा के अध्यक्ष पद पर वैष्णव समाज का दावा, बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

By kadwaghut|15 Feb 2026, 10:04 PM
f X W

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ – श्री वैष्णव महासभा ने आज एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न की है, जिसमें राजगामी संपदा के अध्यक्ष पद के लिए वैष्णव समाज के व्यक्ति को मनोनीत करने का निर्णय लिया गया है।

Advertisement
Advertisement

बैठक में समाज के सदस्यों ने सर्वसम्मति से एकजुटता का परिचय देते हुए कहा कि राजगामी संपदा वैष्णव समाज की है और रणवीर राजा वैष्णव थे। राजनांदगांव का रियासत राजा का था, इसलिए राजगामी संपदा के अध्यक्ष पद के लिए वैष्णव समाज हकदार है।

समाज ने शासन प्रशासन से मांग की है कि वैष्णव समाज को ही प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए और राजगामी संपदा का अध्यक्ष वैष्णव होना चाहिए। इस बात को सर्वसम्मति से समाज ने पास किया है।

समाज के सदस्यों ने कहा कि वे इस निर्णय के लिए एकजुट हैं और शासन प्रशासन से अपनी मांग को पूरा करने की अपील करते हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Bilaspur पुलिस को बड़ी कामयाबी, हिस्ट्रीशीटर सोहेल खान सरेंडर; 3 फरार साथी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins