छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : भिलाई में युवा सम्मेलन: स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को मिली प्रेरणा…

By lokesh sharma|27 Sep 2025, 3:20 PM
f X W

भिलाई । छत्तीसगढ़ वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय, सेक्टर-6, भिलाई के सभागार में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी (दुर्ग-भिलाई शाखा) और महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ और प्राध्यापक शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement

अतिथि व उद्घाटन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव (भूतपूर्व डीन, विश्वनाथ तामस्कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग) उपस्थित रहे। अन्य अतिथियों में गालिब मेमोरियल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर खान, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनघा आगाशे, निर्देशक डॉ. पूनम पटेल और रवि पटेल शामिल थे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, माता सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुई। नगर संपर्क प्रमुख विजय सोनी ने गीत प्रस्तुत कर वातावरण को प्रेरणादायक बनाया।

विवेकानंद के विचारों पर चर्चा
सेवाव्रती ऋतुमनी (सह-संगठक, मध्यक्षेत्र) ने विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की गतिविधियों की जानकारी दी। नगर प्रमुख रोहिणी पाटणकर ने दुर्ग-भिलाई शाखा के कार्यों का परिचय दिया।

विशिष्ट अतिथि ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरक प्रसंग साझा किए, जबकि मुख्य अतिथि ने भारतीय ज्ञान परंपरा और विवेकानंद द्वारा प्रतिपादित विचारों पर ओजस्वी व्याख्यान दिया।

रोचक गतिविधियाँ और फिल्म
दूसरे सत्र में ऋतुमनी दीदी ने युवाओं के बीच बौद्धिक खेल का आयोजन किया। इस दौरान विवेकानंद शिला स्मारक और एकनाथ रानाडे पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।

बी.आई.टी. दुर्ग के प्राध्यापक डी.पी. मिश्रा ने युवाओं को सफलता के सूत्र बताए और ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता की जानकारी साझा की।

READ ALSO  CG : गोल्डन टावर अमलीडीह में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी ...

कार्यक्रम का संचालन कौशल कुमार साहू ने किया और आभार प्रदर्शन उपसंचालक (छत्तीसगढ़ विभाग) उल्लास वारे ने किया।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins