छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : महाकाल मंदिर में होली उत्सव आज से, 2 को होलिका दहन, फिर रंगोत्सव…

By lokesh sharma|02 Mar 2026, 10:40 AM
f X W

राजनांदगांव , सिंघोला स्थित महाकाल मंदिर समिति द्वारा इस वर्ष महाकाल दरबार में तीन दिवसीय होली उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर में होली को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर समिति के अनुसार 2 मार्च की रात्रि 7 बजे महाकाल मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से होलिका दहन किया जाएगा। श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पूर्व संध्या 5 से भजन कीर्तन भी होगा।

Advertisement
Advertisement

महाकाल भक्त पवन डागा ने बताया कि कालों के काल महाकाल पर किसी भी प्रकार की ग्रहण की छाया नहीं लगती। इसलिए परंपरा अनुसार निर्धारित तिथि पर ही होली दहन और रंगोत्सव आयोजित किया जा रहा है। भक्तजन निःसंकोच श्रद्धा भाव से शामिल हों। 3 मार्च की रात्रि 7.30 बजे ग्रहण पश्चात मंदिर परिसर में भक्तों के साथ रंगोत्सव मनाया जाएगा। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच श्रद्धालु बाबा महाकाल के साथ होली खेलेंगे।

4 मार्च को प्रातः कालीन फूलों की होली: 4 मार्च की सुबह 5 बजे तथा पुनः सुबह 8.30 बजे बाबा महाकाल एवं बाबा चंद्रमौलेश्वर के साथ प्राकृतिक एवं फूलों के रंगों से होली खेली जाएगी। पूरा वातावरण शिवमय भक्ति रस में डूबा रहेगा। समिति ने बताया कि जिस प्रकार महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में होली का विशेष आयोजन होता है, उसी तर्ज पर राजनांदगांव के महाकाल मंदिर में भी भव्य कार्यक्रम रखा गया है। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। आरती, भजन, प्रसाद वितरण एवं महाकाल सेना की सक्रिय सहभागिता से आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि होली प्राकृतिक रंगों से खेलें।

READ ALSO  राजनांदगांव : कार्यकर्ताओं को सेवा संकल्प यात्रा के लिए सौंपी जिम्मेदारी…
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins