DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के घर का सपना हुआ साकार-महंती बेक

By lokesh sharma|25 Oct 2025, 3:49 PM
f X W

महतारी वंदन और आवास योजना बनीं ग्रामीण महिला की ताकत

रायपुर, प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं वंचित आवास विहीन परिवारों को आवास के साथ साथ आधारभूत संरचना की सुविधा उपलब्ध कराना, जिससे उनके जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार हो सके। सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्रों के साथ भागीदारी में किफायती आवास की सुविधा उपलब्ध कराना। ऋण से जुड़ी व्याज सब्सिडी के माध्यम से कमजोर वर्गों के लिए किफायती आवास की सुविधा उपलब्ध कराना। महंती बेक का वर्षों पुराना सपना अब साकार होने की राह पर है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उनके पति सुनील के नाम से पक्के मकान की स्वीकृति मिली है, जिसका निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से प्रगतिरत है।

मिट्टी और टिन की झोपड़ी से मिलेगी मुक्ति
जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सन्ना गांव की रहने वाली महंती बेक को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उनके पति सुनील के नाम से पक्के मकान की स्वीकृति मिली है, जिसका निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से प्रगतिरत है। मिट्टी और टिन की झोपड़ी में जीवन बिताने वाली महंती बेक अब अपने नए पक्के घर की दीवारें खड़ी होते देख खुश हैं। महंती बेक के वर्षों पुरानी सपना अब साकार होने की राह पर है। 

बेक के जीवन में स्थायित्व और सम्मान मिला
महंती बेक बताती हैं कि “हमारा जीवन कठिनाईयों से भरा रहा। मैं और मेरे पति रोज़ मजदूरी करके किसी तरह घर का खर्च चलाते हैं। दो छोटे बच्चों की परवरिश के साथ पक्का घर बनाना हमारे लिए एक सपना ही था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ने यह सपना पूरा कर दिया।” वे बताती हैं कि इस योजना के तहत उन्हें आर्थिक सहायता मिली, जिससे घर का निर्माण कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ा। सरकार की योजनाओं ने उनके जीवन में स्थायित्व और सम्मान की भावना दी है।

READ ALSO  राजनांदगांव : स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन आज तुमड़ीबोड़ में ...

महतारी वंदन योजना की सहायता राशि से जीवन बना आसान
महंती बेक आगे कहती हैं कि “महतारी वंदन योजना के माध्यम से मुझे एक हजार रूपए प्रतिमाह की सहायता राशि मिलती है, जिससे बच्चों की जरूरतें पूरी करने में बड़ी मदद मिलती है। उज्ज्वला योजना से गैस सिलेंडर मिलने के बाद अब खाना पकाने में आसानी होती है।” महंती बेक कहती हैं – “पहले बरसात में छत टपकती थी, सर्दी में हवा अंदर आती थी, गर्मी में मिट्टी की दीवारें झुलसाती थीं। अब जल्द ही हम अपने नए पक्के घर में रहेंगे। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की हृदय से आभारी हूँ, जिन्होंने हम गरीबों के लिए घर का सपना साकार किया।”

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button