छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 5वीं योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कल होगी, 200 बच्चे लेंगे हिस्सा…

By lokesh sharma|13 Apr 2026, 11:46 AM
f X W

राजनांदगांव । संस्कारधानी में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली 5वीं योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जयंत भारती विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक का शुभारंभ ओंकार महामंत्र जाप के साथ हुआ और समापन विश्व मंगल कामना के साथ किया गया। बैठक में आयोजन की व्यवस्था पर चर्चा करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आयोजन समिति के सदस्य प्रतियोगिता को सफल बनाने जुटे हुए हैं।

प्रतियोगिता में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख एवं पूर्व युवा आयोग अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार की उपस्थिति रहेगी। प्रतियोगिता नीरज बाजपेई इंटरनेशनल स्कूल, बोरी में किया जाएगा, जहां जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से 200 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक योगासन सिंगल, ग्रुप , रिदमिक पेयर, फॉरवर्ड बेंड, बैक बेंड, ट्विस्ट बॉडी, लेग बैलेंस, हैंड बैलेंस एवं सुपाइन योगासन जैसी विविध स्पर्धा आयोजित होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आयु वर्ग निर्धारित है। सब जूनियर: 10-14 वर्ष जूनियर 14-18 वर्ष, सीनियर 18-28 वर्ष, सीनियर 28-35 वर्ष, सीनियर 35-45 वर्ष, सीनियर 45-55 वर्ष, प्रतिभागी अधिकतम चार स्पर्धा में भाग ले सकेंगे। सचिव लक्ष्मण लोहिया ने बताया योगासन केवल खेल नहीं, अनुशासन, स्वास्थ्य, संस्कृति का समन्वय है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सपत्नीक तीर्थराज पुष्कर पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भगवान ब्रह्मा और मां सावित्री के किए दर्शन ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button