छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : हाथों में मेहंदी रचाई, गीत गाए, झूला झूलीं, नृत्य कर मनाया सावन महोत्सव …

By kadwaghut|08 Sep 2026, 1:33 PM
f X W

डोंगरगढ़ l डीपरापारा वार्ड नं. 22 की महिलाओं के नारी शक्ति मंच के द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन विगत दिनों किया गया। यह आयोजन ग्राम चौथना में किया गया। सावन महोत्सव प्रकृति की हरियाली भगवान शिव की भक्ति और संस्कृति को दर्शाता है महिलाओं द्वारा गीत गाई, नृत्य करके मनाया गया। हरे रंग का वस्त्र पहनकर श्रृंगार करके,हाथों में मेंहदी लगाकर सावन झूला झूले तथा भगवान शिव और कृष्ण की पूजा की। भारत की नारी सिर्फ घर तक सीमित नहीं है अपने वाणी से लोगों को विनम्रता का संदेश देती है। घर के अलावा आज पर्यावरण संरक्षण नितांत आवश्यक है। जिस तरह घर को वे गुलदस्ता से सजाती है प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन में महत्ती भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के माध्यम से यह समाज को संदेशा देने का प्रयास किया। यशोदा साहू, योगिता टेम्भरे, मंजूसा देवांगन, भोलेश्वरी पटेल, तेज बाई देवांगन, नम्रता विश्वकर्मा, नंदिनी देवांगन, भूमिका देवांगन, मधु देवांगन, लक्ष्मी रजक, रानू वर्मा, श्वेता सेन, ननकी साहू, मंजू जोशी, सविता विश्वकर्मा, मीना विश्वकर्मा, सरिता मंडावी, श्रेया पटेल, मुस्कान देवांगन, जाह्नवी देवांगन मौजूद थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : कलेक्टर व सीईओ ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, आधार पंजीयन और अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश ...

Related Articles

Back to top button