छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 3-3 फेरे के लिए 19 से समर स्पेशल ट्रेन…

राजनांदगांव | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को देख इतवारी से मालदा टाउन के बीच बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन संख्या 08871-08872 कुल 3-3 ट्रिप के लिए तय तिथियों में संचालित होगी। गाड़ी संख्या 08871 इटवारी-मालदा टाउन 19, 20, 26 अप्रैल को वहीं गाड़ी संख्या 08872 मालदा टाउन-इटवारी एक्सप्रेस 20, 21, 27 अप्रैल को चलेगी।

इतवारी से रवाना होकर राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, टाटानगर, खड़गपुर, बर्धमान, बोलपुर शांति निकेतन सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी और निर्धारित समय के अनुसार 8:00 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मालदा टाउन से दोपहर 12:55 बजे रवाना होकर उन्हीं प्रमुख स्टेशनों से होकर शाम 17:00 बजे इतवारी पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। 2 दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड कोच, 4 सामान्य श्रेणी कोच, 10 शयनयान, 4 तृतीय एसी कोच शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button