छत्तीसगढ़

CG : जगदलपुर में बस हादसे का शिकार, एक की मौत और 30 यात्री घायल …

By kadwaghut|18 May 2026, 12:15 PM
f X W

जगदलपुर। जगदलपुर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां यात्रियों से भरी पलट गई है। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 30 यात्री घायल हो गए हैं, जिसमें 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना बालिंगा के नेशनल हाइवे 30 पर हुई है। बताया जा रहा है कि बस यात्रियों को लेकर रायपुर से कोंटा जा रही थी। इसी दौरान बस का पट्टा टूटने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ये हादसा हुआ है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : मां-बेटे की संदिग्ध मौत से सनसनी, अलग-अलग जगह मिले दोनों के शव, मौके पर जुटी भीड़…

Related Articles

Back to top button