छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : बाल सुधार गृह से तीन बालक आपराधिक फरार…

By lokesh sharma|03 Nov 2025, 5:01 PM
f X W

दुर्ग। शहर के पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह ;बाल सुधार गृहद्ध से देर रात तीन आपचारिक ;अपराध में संलिप्तद्ध बालक फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ये तीनों बालक गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त थे और न्यायालय के आदेश पर उन्हें बाल संप्रेषण गृह में रखा गया था। घटना रविवार देर रात की हैए जब तीनों बालक 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर संस्थान से भाग निकले। घटना का पता चलने के बाद बाल सुधार गृह प्रबंधन ने तत्काल मामले की सूचना बाल संरक्षण विभाग और पुलगांव पुलिस को दी।

Advertisement
Advertisement

सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है और फरार बालकों की तलाश के लिए विशेष टास्क टीम गठित की गई है। दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह से विधि से संघर्षरत बालक फरार हो गए हैं। इसकी सूचना थाने को दी गई है। उनके खिलाफ पहले से अपराध पंजीबद्ध हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस की अलग टीम लगाई गई है और लगातार पतासाजी की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान शुरू किया है। यह भी जांच की जा रही है कि फरार होने में किसी बाहरी व्यक्ति की मदद तो नहीं ली गई। बाल संप्रेषण गृह प्रशासन से भी पुलिस ने घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

READ ALSO  राजनांदगांव : बिछा रहे 5.64 करोड़ का नया एस्ट्रोटर्फ, नए साल में तोहफा…
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins