छत्तीसगढ़कवर्धा जिला

CG : होटल रेस्टोरेंट और बेकरी में छापेमारी, अखबारी कागज के इस्तेमाल पर रोक …

By kadwaghut|04 May 2026, 11:09 AM
f X W

कवर्धा। “सही दवा – शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” के तहत होटल रेस्टोरेंट्स में औचक जांच अभियान का सिलसिला जारी है। बीते तीन दिनों में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा कवर्धा शहर के साथ ही पंडरिया, पांडातराई और पोड़ी में होटल्स और बेकरी में जांच की। जांच दल द्वारा कवर्धा में नारायणी इंटरनेशनल, रॉयल सेलिब्रेशन, कल्पना रेस्टोरेंट, न्यू कल्पना रेस्टोरेंट, 56 भोग चौपाटी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रायपुर रोड स्थित कल्पना स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थ को अत्यंत अस्वच्छ व अस्वास्थ्यकर तरीके से बनाना और रख रखाव करते पाया गया। यहां दूध के 20 एक्सपायर्ड पैकेट मिले, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही अखबारी कागज का उपयोग भी फर्म संचालक द्वारा खाद्य पदार्थो को ढकने में उपयोग करते पाया गया जिसे तुरंत हटाने के निर्देश देते हुये बटर पेपर का उपयोग खाद्य पदर्थों को ढकने के लिये कहा गया। दुकान में साफ सफाई रखने के कड़े निर्देश दिए गये।

Advertisement
Advertisement

दुकानदारों को लगातार हिदायत दी जा रही है कि अखबारी कागज में न तो खाद्य पदार्थ परोसें, और न ही पार्सल करने अथवा ढकने में उपयोग किया जाए। केमिकल युक्त स्याही सेहत के लिहाज से अत्यंत हानिकारक होता है। इससे कैंसर जैसे रोग होने की संभावना होती है। विभाग ने ग्राहकों से अपील की है कि जागरूक बने और खाद्य पदार्थों को रखने, ढकने अथवा पार्सल लेने में अखबारी कागज के इस्तेमाल से बचें। इसके आलावा 56 भोग चौपाटी से एक्सपायर मालस मोक्टेल के 8-10 बाटल पाई गये जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवा गया एवं एक्सपायर सामानों का उपयोग न करने को लेकर फर्म संचालक को कड़े निर्देश दिए गये। साथ ही अन्य सभी फर्मो को साफ सफाई रखने, हेंड ग्लब्स लगाने एवं तत्काल खाद्य पंजीयन बनवाने हेतु निर्देशित किया गया है।

READ ALSO  Rajnandgaon : परंपरागत व्यवसाय को नई तकनीक से जोड़ने की पहल, फुटवियर निर्माण एवं मरम्मत पर राज्य स्तरीय शिविर आयोजित

इसके अलावा 02 मई को टीम द्वारा पोड़ी, पांडातराई, पंडरिया स्थित सभी वेकरी, होटल स्वीट के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया एवं उन्हें साफ सफाई रखने एवं खाद्य पदार्थों को परोसने , पैकेजिंग में अखवारी कागज का उपयोग न करने करने के कड़े निर्देश दिए गये। खाद्य व्यापारियों को मानक स्तर के खाद्य सामग्री विक्रय करने, साफ सफाई रखने, बिना अनुज्ञप्ति/पंजीयन व्यापार न करने हेतु निर्देशित किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins