छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : ब्रांड का बताकर डुप्लीकेट जूते बेच रहे थे, 2 व्यापारियों के खिलाफ FIR दर्ज …

By kadwaghut|06 Jun 2026, 11:18 AM
f X W

रायपुर। पूमा कंपनी के ब्रांड पर नकली डुप्लीकेट जूते बेचने वाले दो थोक व्यापारियों पर कंपनी ने कल रात माना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। मिली जानकारी अनुसार कंपनी के इंदौर आफिस के सेल्स आफिसर गौरव श्रीवास्तव 40 ने यह रिपोर्ट दर्ज कराया। गौरव ने पुलिस टीम के साथ कल देर रात 10- 1 बजे के बीच सरदार पटेल थोक फुटवियर मार्केट में दबिश दी। यहां राहुल नेभानी की राज फुटवियर मोहम्मद खुस्तर की कलकत्ता बूट हाउस दुकानों से कुल 618 जोड़ी पूमा कंपनी के नकली स्लाइडर मिले। इनकी कुल कीमत 74780 रूपए है। अकेले राज फुटवियर से 518 जोड़ी मिले। पुलिस ने कापीराइट एक्ट की धारा 51,63 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर, दो हादसों में पांच घायल अस्पताल पहुंचे ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins