छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बकाया वाली दुकानें सील होंगी : जीवनदीप समिति…

By lokesh sharma|10 Apr 2026, 12:25 PM
f X W

राजनांदगांव | कलेक्टर जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय परिसर में जीवन दीप समिति कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला चिकित्सालय परिसर में संचालित 26 व्यावसायिक दुकानों द्वारा लम्बे समय से किराया भुगतान नहीं किए जाने पर दुकानदारों को अंतिम नोटिस जारी कर वसूली करने का निर्णय लिया।

किराया भुगतान नहीं करने वाले दुकानों को सील करने का निर्णय लिया गया। सिविल सर्जन द्वारा जारी अंतिम नोटिस के बावजूद निर्धारित समय सीमा में कुछ बकायेदारों से भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है। परिसर की दुकानों पर कुल 12 लाख 99 हजार 909 रुपए की बकाया राशि दर्ज थी। जिसमें से 2 लाख 70 हजार 864 रुपए की वसूली की गई है। इसके बाद 10 लाख 29 हजार 45 रुपए की शेष राशि बकाया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : विद्यार्थियों ने जीवों की संरचना, आवास व पारिस्थितिक महत्व के बारे में जाना ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button