छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG: डायल 112 चालक से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार, दो फरार …

By lokesh sharma|09 Apr 2026, 1:55 PM
f X W

रायगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में डायल 112 के चालक के साथ मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जितेन्द्र कुमार टण्डन (30 वर्ष), निवासी रामभाठा, रायगढ़ को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर जब्त किया गया। घटना 3 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे कोतरारोड़ स्थित देशी-अंग्रेजी शराब दुकान के पास हुई। प्रार्थी मुकेश नायक (26 वर्ष), निवासी सराईभदर

थाना जूटमिल, जो डायल 112 वाहन में प्राइवेट चालक के रूप में कार्यरत हैं, अपनी स्कूटी क्रमांक CG 13 AW 8598 से शराब दुकान की ओर जा रहे थे। तभी काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे और बिना वजह विवाद शुरू कर सुनसान स्थान पर ले गए। वहां उन्होंने गाली-गलौज और धमकी दी, साथ ही हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस दौरान एक आरोपी ने धारदार हथियार से प्रार्थी के कमर के नीचे वार किया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 181/2026 के तहत धारा 296, 118(1), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने प्रार्थी और गवाहों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने प्रार्थी ने आरोपी जितेन्द्र टण्डन की पहचान की। पूछताछ में जितेन्द्र टण्डन ने स्वीकार किया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। आरोपी के निशानदेही पर रामभाठा स्थित प्यासा मैदान की झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।

READ ALSO  CG : जिला स्तरीय युवा उत्सव में शामिल होने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर...

दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस मामले पर सख्त संदेश देते हुए कहा कि गुण्डा तत्वों और मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने कहा कि इस तरह की त्वरित कार्रवाई कानून व्यवस्था को मजबूत करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। इस घटना ने रायगढ़ में कानून और व्यवस्था के प्रति प्रशासन की सजगता को स्पष्ट किया है और नागरिकों को संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की हिंसा या धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button