छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नव प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया…

By lokesh sharma|09 Apr 2026, 10:38 AM
f X W

राजनांदगांव | शासकीय हाई स्कूल मोहड़ में कक्षा आठवीं से नवमी में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए न्यौता भोज का आयोजन प्राचार्य संगीता तिवारी ने किया। शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। नव प्रवेशी बच्चों को तिलक किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता अलख चन्द्राकार, पार्षद संजय रजक, शाला जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विजय मेश्राम, प्राचार्य संगीता तिवारी, हरदी स्कूल के प्राचार्य जंघेल सर तथा व्याख्याता वाणी गौतम ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

विद्यार्थियों को आगामी शैक्षणिक सत्र में परिश्रम, संस्कार और अनुशासित जीवन के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा विद्यार्थी जीवन ही भविष्य की नींव है और यदि बच्चे मेहनत और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ेंगे तो वे जीवन में अवश्य सफल होंगे। संचालन अजय तिवारी ने किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  अमित शाह के संबोधन से नक्सल प्रभावित लोगों का बढ़ा आत्मविश्वास: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button